पुलवामा हमले में शहीद जवानों की स्मृति में निकला श्रद्धांजलि जुलूस

पुलवामा हमले में शहीद जवानों की स्मृति में निकला श्रद्धांजलि जुलूस

प्रदुम्न सिंह (महराजगंज)

खड्डा, कुशीनगर।
नगर के सुभाष चौक पर 2019 Pulwama attack में शहीद हुए वीर जवानों की पवित्र स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं जुलूस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर अमर बलिदानियों को नमन किया और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं शांति के लिए प्रार्थना की। वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर सपा नेता विवेक ओझा ने अपने संबोधन में कहा कि पुलवामा की दुखद घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। हम सब उनके परिवारों के साथ खड़े हैं और उनके त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में विजय कुशवाहा, अमर जायसवाल, मनोज गुप्ता, राधेश्याम साहनी, शेषनाथ यादव, सुनील यादव, उमेश गुप्ता, योगेंद्र यादव, आचार्य जी, जितेंद्र यादव, कौशल अग्रवाल, अब्दुल कादिर, नन्हे यादव, आनंद भारती, सोनू यादव, मुकेश जायसवाल, अमृतांश, शिवेंद्र यादव, गुड्डू राय, शिवेंद्र प्रताप, आकाश राय, दिलावर अंसारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा का समापन शहीदों के प्रति सामूहिक नमन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar