उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत पुलिसकर्मियों को एसपी ने लगाए स्टार, दी शुभकामनाएं
कुशीनगर।
जनपद कुशीनगर में तैनात उपनिरीक्षक जयश्री यादव एवं हरेराम सिंह यादव को वरिष्ठता के आधार पर पुलिस निरीक्षक (नागरिक पुलिस) पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर सोमवार 09 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार (आईपीएस) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक औपचारिक समारोह में उनके कंधों पर निरीक्षक पद के नवीन सितारे (स्टार) लगाए गए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने दोनों पदोन्नत अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पदोन्नति वर्षों की मेहनत, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवा का परिणाम है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि दोनों निरीक्षक अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ करते हुए जनसेवा, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं अपराध नियंत्रण में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
सच्ची रिपोर्ट
रिपोर्ट : के. एन. साहनी / प्रदुम्न सिंह (कुशीनगर)
उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत पुलिसकर्मियों को एसपी ने लगाए स्टार, दी शुभकामनाएं
Facebook
Twitter
WhatsApp
Facebook
WhatsApp
Telegram
Related Post
Breaking News
Follow me
इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे
Mob 8948760348
Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar


