फेफना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गो-तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़ | बलिया
फेफना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गो-तस्कर गिरफ्तार

03 गोवंश व पिकअप वाहन बरामद
रिपोर्टर : धनजी
बलिया।
पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में गो-तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फेफना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री राकेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना फेफना पुलिस टीम ने 01 गो-तस्कर को गिरफ्तार कर 03 गोवंश व एक पिकअप वाहन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 08.02.2026 को थाना फेफना पुलिस टीम, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र चौधरी मय हमराह फेफना चौराहे पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की पिकअप वाहन संख्या UP 60 BT 4514, रसड़ा की ओर से आ रही है, जिसमें 03 गाय लदी हुई हैं, जिन्हें गो-तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, किंतु चालक ने वाहन तेज गति से फेफना क्रासिंग की ओर मोड़ दिया। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया और ग्राम मिठवार गेट के पास वाहन चालक को पकड़ लिया।
पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम शुभम यादव पुत्र संजीत यादव, निवासी ग्राम मोकलपुर, पोस्ट परसिया, थाना रसड़ा, जनपद बलिया, उम्र 22 वर्ष बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 03 गोवंशीय पशु (गाय) बरामद किए गए।
कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने और अपने परिवार के खर्च के लिए यह कार्य करता है। अभियुक्त का यह कृत्य धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद गोवंशीय पशुओं एवं वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
थाना फेफना पर इस संबंध में मु0अ0सं0 18/2026 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया। बरामद वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 18/2026
धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम
धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम
थाना फेफना, जनपद बलिया
गिरफ्तार अभियुक्त
शुभम यादव पुत्र संजीत यादव
निवासी ग्राम मोकलपुर, पोस्ट परसिया
थाना रसड़ा, जनपद बलिया
उम्र – 22 वर्ष
बरामदगी
03 गोवंशीय पशु (गाय)
पिकअप वाहन संख्या UP 60 BT 4514
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम
उ0नि0 सत्येन्द्र चौधरी
उ0नि0 शंकर सिंह यादव
हे0का0 प्रमोद यादव
का0 रवि यादव
(थाना फेफना, जनपद बलिया)

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar