यूजीसी पर बसपा का समर्थन, 2027 में पूर्ण बहुमत का दावा

ब्रेकिंग न्यूज़ | बलिया
यूजीसी पर बसपा का समर्थन, 2027 में पूर्ण बहुमत का दावा

रिपोर्टर : धनजी
बलिया।
बहुजन समाज पार्टी के आज़मगढ़ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी एडवोकेट शैलेंद्र महाराज ने यूजीसी बिल को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी यूजीसी बिल का हर परिस्थिति में समर्थन करती है, क्योंकि पार्टी देश में शांति, सामाजिक सौहार्द और स्थिरता चाहती है।

एड. शैलेंद्र महाराज ने कहा कि यदि सामाजिक भाईचारे को मजबूत करते हुए सर्व समाज को साथ लेकर चला जाए, तो यूजीसी बिल का कोई विरोध या नकारात्मक प्रभाव नहीं रह जाता।
उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर दावा करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी,

क्योंकि आज जनता बहन जी (मायावती) को एक बार फिर आशा भरी निगाहों से देख रही है।
उन्होंने कहा कि बसपा का उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि सर्व समाज का विकास, सामाजिक न्याय और शांति स्थापित करना है, और इसी सोच के तहत पार्टी हर निर्णय लेती है।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar