अन्नपूर्णा सिंह चंदेल ने बार काउंसिल उत्तर प्रदेश सदस्य पद हेतु उत्साहपूर्वक किया नामांकन दाखिल


अन्नपूर्णा सिंह चंदेल ने बार काउंसिल उत्तर प्रदेश सदस्य पद हेतु उत्साहपूर्वक किया नामांकन दाखिल

महिला समर्थकों के साथ दिखा उत्साह, अधिवक्ता हितों के लिए संघर्ष का संकल्प

प्रयागराज, 19 नवंबर।
बार काउंसिल उत्तर प्रदेश सदस्य पद के लिए हो रहे नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को अधिवक्ता अन्नपूर्णा सिंह चंदेल ने अपने महिला समर्थकों तथा पुरुष अधिवक्ताओं के साथ जोरदार उत्साह के बीच पर्चा दाखिल किया। पूरे परिसर में समर्थकों की उपस्थिति और नारों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

नामांकन दाखिल करने के बाद अन्नपूर्णा सिंह ने अधिवक्ता समुदाय को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे भविष्य में अधिवक्ता हितों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेंगी। उन्होंने विशेष रूप से महिला अधिवक्ताओं के लिए अधिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि उन्हें प्रैक्टिस के दौरान किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

अन्नपूर्णा सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं को बढ़ाने तथा उनके भविष्य को सुरक्षित करने हेतु वह सरकार के समक्ष मजबूती से अपनी बात रखती रहेंगी। उन्होंने गंभीर बीमारियों से पीड़ित वृद्ध अधिवक्ताओं के लिए विशेष पेंशन और चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने की मांग भी की।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा—
“जरूरत पड़ी तो अधिवक्ता भाइयों के लिए आमरण अनशन करने से भी पीछे नहीं हटूंगी।”

अपने संबोधन के अंत में अन्नपूर्णा सिंह ने “जय हिंद, जय भारत, जय अधिवक्ता समाज” का जयघोष करते हुए उपस्थित अधिवक्ताओं का दिल जीत लिया।


Related Post

Leave a Comment