नामांकन के अंतिम दिन अभय कृष्ण सरोज ने पत्नी अधिवक्ता राखी कृष्ण के साथ किया पर्चा दाखिल


नामांकन के अंतिम दिन अभय कृष्ण सरोज ने पत्नी अधिवक्ता राखी कृष्ण के साथ किया पर्चा दाखिल

बार काउंसिल उत्तर प्रदेश सदस्य पद के लिए दिखाई शक्ति, समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब

प्रयागराज।
बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के लिए अधिवक्ता अभय कृष्ण सरोज ने नामांकन के अंतिम दिन अपनी पत्नी अधिवक्ता राखी कृष्ण के साथ पहुँचकर जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान भारी संख्या में मौजूद समर्थकों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया।

अभय कृष्ण सरोज ने अपने संबोधन में सभी अधिवक्ता साथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा—

“जब तक मेरी सांस चलेगी, मैं अधिवक्ता बंधुओं की हर लड़ाई में उनके साथ खड़ा रहूंगा। यहाँ प्रैक्टिस कर रहे किसी भी जाति–धर्म के अधिवक्ता को मैं अपना परिवार मानता हूँ और उनके हर सुख-दुख में सहभागी बनने का वादा करता हूँ।”

उन्होंने आगे कहा कि उनका मोबाइल कभी स्विच ऑफ नहीं होता और वे 24 घंटे अधिवक्ताओं की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।

अभय कृष्ण ने विनम्र अपील करते हुए कहा—

“एक बार अभय कृष्ण को आजमाइए। नंबर एक लिखकर मुझे विजयी बनाइए। मैं आपको भरोसा दिलाता हूँ कि आपके हर मापदंड पर 24 कैरेट खरा उतरूंगा।”

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने “जय हिंद, जय भारत, जय भीम, जय अधिवक्ता समाज” का उद्घोष कर उपस्थित अधिवक्ता समुदाय का दिल जीत लिया। नामांकन स्थल पर उनके समर्थन में जोशपूर्ण माहौल रहा।

प्रयागराज हाई कोर्ट से—
बिधि संवाददाता सुनील शुक्ला की रिपोर्ट


Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar