विनेश ठाकुर बने जन सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 2027 विधानसभा चुनाव में पिछड़ों के लिए बड़ा एजेंडा

लखनऊ, उत्तर प्रदेश — सामाजिक न्याय की भावना को आगे बढ़ाते हुए विनेश ठाकुर को जन सेवा दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी ने अपने मुख्य उद्देश्य के रूप में अति पिछड़े वर्गों के उत्थान और विकास को प्राथमिकता दी है।

विनेश ठाकुर राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसेवा दल

विनेश ठाकुर का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। एक समय पत्रकार रह चुके ठाकुर ने सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को कभी कम नहीं होने दिया। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने की उनकी सोच ने ही उन्हें राजनीति के मंच पर मजबूती से खड़ा किया।

2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर विनेश ठाकुर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य की समस्त विधानसभा सीटों पर गठबंधन एवं रणनीतिक समझौते के साथ चुनाव लड़ा जाएगा, ताकि अति पिछड़े वर्गों की आवाज को प्रभावी प्रतिनिधित्व मिल सके।

“हमारा लक्ष्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि उन वर्गों को न्याय दिलाना है जिनकी सदियों से अनदेखी होती रही,” — विनेश ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जन सेवा दल

के.एन. साहनी, लखनऊ
उत्तर प्रदेश 9453013386

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar