जनपद कुशीनगर में बढ़ते अपराधों पर सख्ती, पुलिस कप्तान संतोष कुमार मिश्र ने दिए थानों को निर्देश


जनपद कुशीनगर में बढ़ते अपराधों पर सख्ती, पुलिस कप्तान संतोष कुमार मिश्र ने दिए थानों को निर्देश

फरियाद सुनते पुलिस कप्तान संतोष कुमार मिश्रा

कुशीनगर। जनपद में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्र द्वारा लगातार जनसुनवाई की जा रही है।

श्री मिश्र ने पुलिस कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अधिकतम मामलों का निस्तारण थाने स्तर पर ही किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार पुलिस कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि पुलिस कार्यालय पर आने वाली शिकायतों की नियमित समीक्षा भी की जाएगी और लापरवाही बरतने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि आम जनता की सुरक्षा और न्याय के लिए कुशीनगर पुलिस पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar