अक्षय साहनी के कुशीनगर आगमन पर स्वागत की तैयारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Spread the love

अक्षय साहनी के कुशीनगर आगमन पर स्वागत की तैयारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद गृह जनपद पहुंचेंगे अक्षय साहनी

राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने सौंपी उत्तर प्रदेश में संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी

कुशीनगर। शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए अक्षय साहनी के आज कुशीनगर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। आगमन पर जय श्रीराम के उद्घोष के साथ स्वागत किए जाने की तैयारी है।

शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने अक्षय साहनी को उत्तर प्रदेश में संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति से पूर्वांचल के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

पड़रौना के निवासी हैं अक्षय साहनी

जनपद कुशीनगर के पड़रौना निवासी अक्षय साहनी इससे पहले पंजाब में संगठन की प्रमुख जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा दिल्ली और में भी उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों तथा हिंदुत्व से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है।

प्रदेश में संगठन विस्तार पर रहेगा जोर

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी के साथ अक्षय साहनी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करना होगा। उनके समर्थकों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और हिंदुत्व से जुड़े अभियान आगे बढ़ेंगे।

उनके कुशीनगर आगमन को लेकर समर्थकों में उत्सुकता है। स्वागत कार्यक्रम के साथ ही अब प्रदेश में संगठन विस्तार की आगामी रणनीति पर भी नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *