फरियादियों की सुनवाई कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दिए कार्रवाई के निर्देश

छोटे-छोटे मामले भी तहसील तक पहुंचना व्यवस्था पर खड़े कर रहा सवाल, मातहतों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

कुशीनगर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक (IAS) ने तहसील में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने मातहतों को शिकायतों के निस्तारण में तत्परता बरतने और मामलों को गंभीरता से लेने के लिए निर्देशित किया।

वहीं, छोटे-छोटे मामले भी तहसील तक पहुंचने से स्थानीय स्तर पर शिकायतों के समाधान की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि संबंधित स्तर पर अनुशासन, जवाबदेही और समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर और अधिक गंभीरता बरतने की जरूरत है।
अब सवाल यह है कि जब सामान्य विवाद और छोटी-छोटी समस्याएं भी उच्च अधिकारियों तक पहुंच रही हैं, तो निचले स्तर पर उनका समाधान क्यों नहीं हो पा रहा है? ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशों के बाद संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यशैली में कितना सुधार आता है, यह आने वाला समय बताएगा।
रिपोर्ट: के.एन. साहनी | कुशीनगर
