पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनीं,,
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना। उन्होंने सभी आवेदकों को निष्पक्ष एवं त्वरित न्याय का भरोसा दिलाते हुए प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लिया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं न्यायोचित निस्तारण के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का पारदर्शी, संवेदनशील एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।