रबिंद्र नगर धूस के प्रकाश चौक पर चला सघन चेकिंग अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस की कड़ी नजर

रबिंद्र नगर धूस के प्रकाश चौक पर चला सघन चेकिंग अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस की कड़ी नजर
कुशीनगर। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यातायात प्रभारी श्री अश्विनी कुमार के नेतृत्व में रबिंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के प्रकाश चौक पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों को रोककर ब्रेथ एनालाइज़र के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की गई। साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा तथा अन्य यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
यातायात प्रभारी श्री अश्विनी कुमार ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि स्वयं और अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
इस विशेष अभियान में हेड कांस्टेबल अशोक कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अज़ीमुल्लाह खान, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, लहरी दुबे तथा जितेन्द्र यादव सहित यातायात पुलिस की टीम मौजूद रही।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Comment

रबिंद्र नगर धूस के प्रकाश चौक पर चला सघन चेकिंग अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस की कड़ी नजरकुशीनगर। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यातायात प्रभारी श्री अश्विनी कुमार के नेतृत्व में रबिंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के प्रकाश चौक … Read more