कुशीनगर पुलिस की बड़ी सफलता: जालसाजी गिरोह का पर्दाफाश, पिता-पुत्र गिरफ्तार, करीब ₹35 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद

कुशीनगर पुलिस की बड़ी सफलता: जालसाजी गिरोह का पर्दाफाश, पिता-पुत्र गिरफ्तार, करीब ₹35 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद


कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर रोकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना तुर्कपट्टी पुलिस तथा सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने जालसाजी के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
प्रेस वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि थाना तुर्कपट्टी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 112/2026 धारा 316(2)/317(2) बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे पिता-पुत्र मोहन वर्मा पुत्र गोरख वर्मा तथा राज वर्मा पुत्र मोहन वर्मा, निवासी रामगुलाम टोला, थाना कोतवाली देवरिया (वर्तमान निवासी नौनियापट्टी, थाना तुर्कपट्टी, जनपद कुशीनगर) को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि लगभग सात-आठ वर्ष पूर्व वे देवरिया से आकर तुर्कपट्टी क्षेत्र के नौनिया पट्टी तिराहे पर “कोमल ज्वेलर्स एंड बर्तन स्टोर” नाम से दुकान संचालित करते थे। आरोप है कि उन्होंने स्थानीय लोगों का विश्वास जीतकर उनसे सोने-चांदी के आभूषण खरीदे और गिरवी रखवाए। बाद में बिना किसी को सूचना दिए दुकान बंद कर सामान लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 229.19 ग्राम पीली धातु (सोना), 3.9 किलोग्राम सफेद धातु (चांदी) के विभिन्न आभूषण तथा ₹20,000 नकद बरामद किए हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब ₹35 लाख बताई गई है।
बरामद आभूषणों में सोने की अंगूठियां, चेन, मंगलसूत्र, झुमके, हार, बाली, नथ, लॉकेट, मांगटीका सहित अन्य आभूषण तथा चांदी की पायल, करधनी, बिछिया, सिक्के, कटोरी, गिलास, पूजा सामग्री एवं अन्य सामान शामिल हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है ताकि पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके।

Related Post

Leave a Comment

कुशीनगर पुलिस की बड़ी सफलता: जालसाजी गिरोह का पर्दाफाश, पिता-पुत्र गिरफ्तार, करीब ₹35 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर रोकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना तुर्कपट्टी पुलिस तथा … Read more