तीसरी बार भाजपा ने विजय शुक्ला को बनाया वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी ने विजय शुक्ला को तीसरी बार पार्टी की मेन बॉडी का वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बनाया है। संगठन में लगातार तीसरी बार महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के साथ ही विजय शुक्ला विधानसभा क्षेत्र 333 कुशीनगर से भावी विधायक प्रत्याशी के रूप में जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं। वह क्षेत्र के लोगों से संवाद कर उनका सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त करने में लगे हैं।
पूर्व विधायक के पुत्र हैं विजय शुक्ला
विजय शुक्ला के पिता स्वर्गीय सुरेंद्र शुक्ला पूर्व विधायक रहे हैं। राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले इस परिवार का जनसेवा से पुराना जुड़ाव रहा है। विजय शुक्ला का कहना है कि जनसेवा उनके परिवार का संकल्प है और जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहना उनकी प्राथमिकता है।
जनसंपर्क के जरिए जनता से जुड़ने का प्रयास
विधानसभा क्षेत्र 333 कुशीनगर में भावी विधायक प्रत्याशी के रूप में जनसंपर्क कर रहे विजय शुक्ला लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास की जरूरतों को समझने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि जनता का सहयोग मिला तो क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने तथा क्षेत्र के विकास में सहयोग करना उनका उद्देश्य है।
विकास की गंगा बहाने का संकल्प
विजय शुक्ला ने कहा कि कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। जनता का सहयोग मिला तो विकास की गंगा बहाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में कार्य करेंगे।
तीसरी बार भाजपा का वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर विजय शुक्ला ने पार्टी नेतृत्व, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
सच्ची रिपोर्ट
